
धमतरी, 2 मार्च (हि.स.)। छह से सात बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। इधर आरोपितों को पकड़ने पुलिस जुट गई है। सभी आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद से फरार बताया जा रहा है।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के नयापारा वार्ड में रविवार सुबह शिव चौक रिसाईपारा वार्ड निवासी राजकुमार यादव 27 वर्ष को कुछ बदमाश युवकों ने घेरकर चाकू से उन पर हमला प्राणघातक हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक को छोड़कर बदमाश भाग निकले। पुलिस और स्वजनों ने राजकुमार यादव को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। डाक्टरों ने घायल युवक की स्थिति को देखकर बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रिफर कर दिया। घटना के बाद आरोपितों को पकड़ने पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकू मारने वाले बदमाश युवकों की संख्या करीब छह से सात थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि घटना के बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। चाकू मारने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आरोपितों के पकड़ाने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा