मुंडेश्वर में खैरालिंग कौथिग में उमड़े श्रद्धालु

पौड़ी गढ़वाल, 06 जून (हि.स.)। विकास खंड कल्जीखाल के मुंडेश्वर में शनिवार को दो दिवसीय ऐतिहासिक खैरालिंग कौथिग शुरू हो गया। कौथिग में ग्रामीणों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

शनिवार को ऐतिहासिक खैरालिंग कौथिग का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने किया। उन्होंने मंदिर समिति के कार्यो की सराहना की। कहा कि सदियों से खैरालिंग कौथिग का भव्य व दिव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

समिति के अध्यक्ष व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी ने बताया कि शनिवार को ढोल-दमाऊं की थाप पर मुंडेश्वर के खैरालिंग महादेव मंदिर परिसर में थैर, सकनोली व रिठोगी गांवों से आई। इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में आशीर्वाद लिया। बताया कि रविवार को कौथिग के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष जसपाल नेगी, दिनेश असवाल, सचिव विवेक नेगी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, क्षेपं सदस्य संजय डबराल, पूर्व जिपं सदस्य त्रिभुवन उनियाल आदि मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर