जींद: महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज
- DSS Admin
- May 17, 2026
जींद, 17 मई (हि.स.)। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने पर चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण तथा गैंग रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुनानगर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 मई को उसकी शादी उचाना में हुई थी। पहले पति की मौत के बाद यह उसकी दूसरी शादी थी। उसका पति गढ़ी थाना इलाका के गांव में अपने जीजा नरेश के पास पशु डेयरी में काम करता है। वह भी अपने पति के साथ डेयरी में रहती थी।
गत 14 मई रात को उसके ननदोई नरेश ने उसके पति को उससे बातचीत करवाने के लिए कहा। बुलाने पर वह नरेश के कमरे में चली गई। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 मई को दिन में नरेश ने उसके कोर्ट में लिव इन रिलेशन के कागजात तैयार करवाए। उसी रात नरेश ने उचाना इलाके के बिचौलिए बंसी के साथ पास भेज दिया। जिसके बाद बंसी उसे गाड़ी में खेत में ले गया। जहां उसने ड्राइवर के साथ मिल कर उसके साथ गैंगरेप किया।
फिर बंसी ने फोन कर एक युवक को और बुलाया। जो उसे अपने साथ घर ले गया। जहां पर आरोपित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित बंसी ने उसे यमुनानगर अपने जानकार के घर छोड़ दिया। पीडि़त महिला ने चारों आरोपितो के खिलाफ शिकायत दी।रविवार को गढ़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नरेश, बंसी समेत दो अन्य के खिलाफ यौन शोषण, दुष्कर्म गैंग रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

