दिनदहाड़े चोरों ने गृहिणी को बांधकर किया लूटपाट

उत्तर दिनाजपुर, 01 मार्च (हि.स.)। दिनदहाड़े चोरों ने गृहिणी को बांधकर लूटपाट को अंजाम दिया है। घटना रायगंज ब्लॉक के बरुआ अंचल के छोटा नारायणपुर गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति छोटा नारायणपुर गांव के मंडल परिवार के घर में मदद मांगते हुए पहुंचा। उस वक्त घर पर गृहिणी मीठी मंडल सिर्फ मौजूद थी। दोनों व्यक्तियों ने महिला से खाने के लिए चावल और आलू की मांग किया। जैसे ही महिला सामान लाने गई दोनों व्यक्ति घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने महिला के हाथ-पैर बांध कर लूटपाट कर आराम से निकल गया। इस दौरान महिला घायल भी हो गई। इधर, घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर रायगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया।

पीड़िता गृहिणी मीठी मंडल ने कहा कि दोपहर के समय दो लोग घर में मदद मांगने के लिए आये थे। जब मैं मदद करने के लिए घर में दाखिल हुई, तो वे घर में घुस गया। इसके बाद मुझे बांध दिया और नकदी और गहने लूट लिए। इस घटना से गृहिणी भयभीत है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर