युवक से मोबाइल और नकदी लूट मामले तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 13 जून (हि.स.)। शहर में रात के समय अपराध की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है। माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को स्कूटी पर जबरन बैठाकर उससे मोबाइल और नकदी छीनने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम संतोष राजभर, कोकिल राय और नेहाल महंत बताए गए है। शनिवार को आरोपितों को सिलीगुड़ी अदलात में पेश कर रिमांड की मांग की गई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात एक युवक माटीगाड़ा इलाके के एक शॉपिंग मॉल से निकलकर दार्जिलिंग मोड़ की ओर जा रहा था। तभी स्कूटी सवार तीन युवक अचानक उसके पास पहुंचे और रास्ता रोककर उसे जबरन स्कूटर पर बैठा लिया। आरोप है कि चलते स्कूटी पर ही उसके साथ मारपीट कर उसका महंगा मोबाइल फोन और करीब दस हजार रुपये नकद छीन लिए गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दार्जिलिंग मोड़ पहुंचने से पहले ही युवक को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात माटीगाड़ा बाजार इलाके में अभियान चलाकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपितों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है।

   

सम्बंधित खबर