टाइनी स्कॉलर्स स्कूल कठुआ में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 आयोजित

Tiny Scholars School Kathua organised Investiture Ceremony 2026


कठुआ, 05 जून । टाइनी स्कॉलर्स स्कूल लोगेट मोड़ कठुआ में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नव-निर्वाचित छात्र परिषद एवं हाउस कैप्टन्स को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीसी कठुआ राजेश शर्मा, एमडी मनीषा गुप्ता, प्रिंसिपल पूजा गुप्ता एवं मोनार्क गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्प भेंट के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नव-नियुक्त छात्र नेताओं को बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्होंने अनुशासन, जिम्मेदारी, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों को निभाने की शपथ ली। छात्र परिषद में गरुष अंडोत्रा को हेड बॉय, तपस्या गुप्ता को हेड गर्ल, ऐंजल भौ को सीसीए हेड, मेहक जसरोतिया को वाइस हेड, दिव्यांशी शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन, मेनिकर्णिका को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, क्रिस्टी अलारावत को डिसिप्लिन हेड तथा सिद्धांत मेहरा को डिसिप्लिन वाइस हेड बनाया गया।

हाउस कैप्टन्स में गांधी हाउस के मोहक हंस, सरोजिनी हाउस की दांशी राणा, टैगोर हाउस के रिजुल शर्मा और विवेकानंद हाउस के भुवन भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और संवेदनशील नेता बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डोगरी नृत्य और कठपुतली नृत्य जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

---------------

   

सम्बंधित खबर