फरीदाबाद में वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

चोरी का ऑटो किया बरामद, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

फरीदाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद में वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को ऑटो सहित अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भरत सिंह उर्फ भूरा तथा जितेन्द्र का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम ने चोरी के ऑटो सहित आरोपियों को सेक्टर-4 में नाका बंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑटो को आदर्श नगर एरिया से चोरी किया था। जिसका मामला थाना आदर्श नगर में दर्ज है। दोनों आरोपी नशा करने के आदि है। ऑटो चलाने का काम करते है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

   

सम्बंधित खबर