महिला कर्मी ने मैनेजर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब ढाई साल से पंप पर काम कर रही है और मैनेजर लंबे समय से उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था। आरोप है कि वह पैसे जमा कराने के दौरान उसका हाथ पकड़ता था और जानबूझकर कंधा मारकर निकलता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि लंच ब्रेक के दौरान भी उसे परेशान किया जाता था। महिला का कहना है कि इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत मिलते ही पीसीआर दस्ता-30 के एएसआई परमानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना कोचर मार्केट चौकी पुलिस को दे दी गई है।

   

सम्बंधित खबर