जिला अध्यक्ष के रूप में मिले है अनुभवी कार्यकर्ता राम सकल पटेल - राज्य मंत्री हंसराज
- DSS Admin
- May 29, 2026
वाराणसी, 29 मई (हि. स.)। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी छोड़ते हुए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।
राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला अध्यक्ष के रूप में अनुभवी कार्यकर्ता राम सकल पटेल मिले है। निश्चित ही राम सकल के अनुभव से जिला में भाजपा कार्यकर्ता अच्छा कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सकल ने भी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैने जब से होश संभाला है, कार्यकर्ताओं के लिए मौके पर खड़ा रहा हूं। आगे भी हर मौके पर डटा रहूंगा। जिले में जो भी काम पार्टी की तरफ से सौंपा जाएगा, उसे समय पर पूरा करूंगा।
---------------

