दालमंडी में चिन्हित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पुनः आरंभ
- DSS Admin
- May 30, 2026
वाराणसी, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अपर जिलाधिकारी नगर डा. राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के. सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा. अतुल अंजान शनिवार को दालमंडी पहुंचे और श्रमिकों की मदद से चिन्हित भवनों पर हथौड़ा चलवाकर
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पुनः आरंभ कराई।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के. सिंह ने पत्रकारों से कहा कि दो दिनों में 18 मकान तोड़े जाने हैं। इन मकानों में दुकानें चला करती थी और इन्हें मुआवजा दे दिया गया है। मकान के खाली करने के लिए नोटिस दे दी गई थी। सायं काल तक क्रमशः चिन्हित मकान को श्रमिकों द्वारा तोड़ा जाएगा।
मौके पर मौजूद लोगों को पुलिसकर्मियों ने हटाया है और उन्हें टूट रहे मकानों के आसपास नहीं आने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ दुकानदार वहां से अपने सामान ले जाते हुए भी मिले।
---------------

