पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : पर्यटन मंत्री
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
वाराणसी, 05 जून (हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी में सगुनहाँ गांव के कम्पोजिट विद्यालय में पाैधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पाैध लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश को आने वाले पर्यावरण संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए आह्वाहन किया था। एक पेड़ लगाना आपके भविष्य को उज्जवल बनाता है।
इस अवसर पर पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव एवं पंकज कुमार यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस्तियाक अहमद सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------

