देहरादून, 11 जून (हि. स.)। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.)ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।
राजभवन से जारी आदेश के अनुसार डॉ. भट्ट की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। वर्तमान में डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

