संयुक्त राष्ट्र के मूट कोर्ट स्पर्धा में इविवि की अनन्या और अभिषेक की टीम ने प्राप्त की अर्हता

प्रयागराज, 30 मई (हि.स)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पंचवर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम (बी.ए.एल.एल.बी. ऑनर्स) के विद्यार्थी अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य की टीम ने 18वीं नेल्सन मंडेला विश्व मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 के ‘इन-पर्सन एडवांस्ड’ विश्व राउंड के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि संकाय के डीन प्रो. आदेश कुमार के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम को मेमोरियल राउंड के आधार पर शीर्ष 50 टीमों में चुना गया। इसमें एशिया से केवल 13 टीमें शीर्ष 50 में शामिल हुईं। इसके बाद चार गहन वर्चुअल मौखिक राउंड के बाद टीम ने विश्व स्तर पर शीर्ष 24 टीमों में स्थान हासिल किया।

कोर्स की को-कोर्डिनेटर डॉ. सोनल शंकर ने बताया कि अब टीम के दोनों प्रतिनिधि 13-17 जुलाई को स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है।

---------------

   

सम्बंधित खबर