अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

वाराणसी, 30 जून (हि. स.)। वाराणसी में शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 40 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन यादव ने कहा कि कल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है और इससे पहले प्रतिवर्ष की भांति हम लोगों ने रक्तदान कर उनके लंबी उम्र की कामना की है। देश समाज में रक्तदान करने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कभी पीछे हटते नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मुट्ठी बांधकर खड़े हैं। पूरी ताकत लगाकर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

---------------

   

सम्बंधित खबर