हाथरस में पुलिस ने चलाया मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान

हाथरस, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में बुधवार काे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) द्वारा जिले में मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में आमजन, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि नौकरी, शिक्षा, विवाह अथवा बेहतर जीवन का लालच देकर लोगों को तस्करी का शिकार बनाया जाता है। अभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही इस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

-----------

   

सम्बंधित खबर