कोडिन कफ सिरप मामले में एसटीएफ ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की
- DSS Admin
- May 24, 2026
लखनऊ, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कोडिन सिरप की अवैध तस्करी के मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में 900 करोड़ रुपये के काले चिट्ठे का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी एसटीएफ ने एक चार्जशीट दाखिल की थी।
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कोर्ट में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा के खिलाफ चार्जशीट बीते शुक्रवार को दाखिल की है। जांच के दौरान पूरे नेटवर्क में कुल 12 मुख्य आरोपित चिन्हित किए गये थे। इनमें नौ आरोपित जेल में है, जबकि तीन आरोपित फरार है। मास्टर माइंड शुभम,गौरव और वरुण विदेश में है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से कार्रवाई की तैयारी में है। एसटीएफ की जांच में यह पता चला है कि कफ सिरप की खेप बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते से तस्करी की जाती थी। एसटीएफ और जांच एजेंसी मामले में गहनता से जांच कर रही है इसके बाद ही 40 हजार पन्नों की कोर्ट में दाखिल की गई है।
--------------------

