लूट का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा, तमंचा-नकदी और लूटा का माल बरामद
- DSS Admin
- May 18, 2026
लखीमपुर खीरी, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में पसगवां थाना पुलिस ने साेमवार काे लूट की वारदात का 24 घंटे में
पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई 2026 को दो अज्ञात बदमाशों ने एक राहगीर की मोटरसाइकिल रोककर उसके साथ मारपीट की और जेब से 6,850 रुपये, इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पसगवां थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरखेरियाजाट अंडरबाईपास के पास घेराबंदी कर दोनों आराेपिताें काे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपिताें में
शिवा पुत्र सर्वेश कुमार और अजीत कश्यप निवासी ग्राम मुनफ्फरपुर हैं।
पुलिस टीम काे गिरफ्तार आराेपिताें के कब्जे से तलाशी में लूट का माेबाइल, नकदी, पीड़ित का आधार कार्ड, हिसाब की डायरी समेत एक .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आराेपिताें का पुराना आपराधिक इतिहास है। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपिताें का चालान माननीय न्यायालय में किया जा रहा है।
---------------

