शाहजहांपुर में डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत,चार घायल

शाहजहांपुर, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार दम्पत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पन्त ने बताया कि रविवार सबुह एक ऑटो यात्रियों को लेकर जलालाबाद की तरफ जा रहा था। कांट थाना क्षेत्र में कमलनेनपुर तिराहे के पास जलालाबाद की तरफ से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए। मृतकों की पहचान जलालाबाद निवासी कल्लू (45) उनकी पत्नी गुड़िया (40) तथा कांट थाना क्षेत्र के गांव बबक्करपुर निवासी

राम क्षत्रिय (28) के रूप में हुई है। जबकि

घायलों में कल्लू का पुत्र अयान (15), राम क्षत्रिय का पुत्र कृष्णा(4), जलालाबाद क्षेत्र निवासी मुस्कान(18) तथा थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र निवासी अनूप (35) शामिल है।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर