विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया शुभारंभ
- DSS Admin
- Jun 30, 2026

लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही में मंगलवार काे सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विदित हो कि विद्यालय में गत दिनों उत्पन्न विषम परिस्थितियों से बड़े ही धैर्य पूर्वक किए गए सकारात्मक संघर्ष एवं शिक्षा अधिकारियों के निरंतर सहयोग से विद्यालय की प्रबंधिका संतोष रस्तोगी एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी सदस्यों एवं शिक्षक संघ के सतत प्रयास व नरही के स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके परिणाम स्वरुप, उत्पन्न विषम परिस्थितियों से पुनः विद्यालय अपना गौरवमयी अस्तित्व प्राप्त कर सका है, इसके उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित उक्त आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय सभासद नागेंद्र सिंह चौहान, स्थानीय विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं पूर्व सभासद बद्री यादव , जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडे, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आंग्ल रामसुजान मिश्र , माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा ,जे.के यादव , सुरेंद्र पाल, नवल अवस्थी , डॉक्टर सुमन शुक्ला , विद्यालय प्रबंधिका संतोष रस्तोगी,विद्यालय प्रधानाचार्या रश्मि यादव , शशि बाला, फुल कुमारी मौर्या ,खुशबू रानी ,पूनम रावत , धीरज शुक्ला लिपिक, एवं अन्य समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा अन्य स्थानीय लोगों एवं अभिभावकगणों ने सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया।
---------------

