वाराणसी में गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
वाराणसी, 19 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी की वाराणसी मंडल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। योग शिविर के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षकों, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जमकर योग अभ्यास किया।
हिंदू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरी दुनिया मना रही है। भारत में ऋषि मुनियों ने योग के बल पर सिद्धियां प्राप्त की है। योग अपनाएं, निरोग रहें और स्वस्थ भारत समृद्ध भारत जैसे विचार को सभी लोग आगे बढ़ाने के लिए मिलकर योग करें।
---------------

