मुख्यमंत्री याेगी ने चंदाैली सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियाें काे निर्देश 

लखनऊ, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चंदौली के अलीपुर क्षेत्र में हुए बस हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के जनपद चंदौली स्थित अलीनगर थाना क्षेत्र के मड़ई गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्रियों से भरी मिनी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, दस से अधिक यात्री घायल हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर