पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
- DSS Admin
- May 12, 2026
पौड़ी गढ़वाल, 12 मई (हि.स.)। सतपुली के रेतपुर में युवक की आत्महत्या मामले का खुलासा नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिनों पुलिस से प्रताड़ना से तंग आकर सतपुली के रेतपुर निवासी 20 वर्षीय पंकज ने आत्महत्या कर ली थी। उसके पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आस्कर रावत, गौरव सागर कमला नेगी, अनुमोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत, श्रीकांत अनिल कुमार,अमन, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।

