ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का एक्शन, 86 वेबसाइट ब्लॉक

देहरादून, 03 जून (हि.स.)। उत्तराखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स (यूआरएल) को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य में लागू नए जुआ विरोधी कानून के तहत की गई है।

नए कानून के अनुसार ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट संचालित करने वालों को तीन से पांच वर्ष तक की सजा और दो से दस लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कानून में अवैध जुआ घर संचालित करने अथवा उनकी फंडिंग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों में पांच वर्ष तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने या खिलाने वालों को पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार कर सकती है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग ऐप्स से दूर रहना चाहिए। त्वरित कमाई के लालच में फंसकर लोग आर्थिक और सामाजिक नुकसान का शिकार हो सकते हैं। पुलिस ने संदिग्ध वेबसाइटों और ऐप्स की जानकारी तत्काल साझा करने का आग्रह किया है।

------------------

   

सम्बंधित खबर