देहरादून, 27 मई (हि.स.)। गौरीकुंड क्षेत्र स्थित घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। थाना गौरीकुंड की सूचना पर एसडीआरएफ ने शव काे निकाल कर पुलिस काे साैंप दिया।
सूचना पर एसडीटआरएफ के उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व एनडीआरएफ की संयुक्त टीम माैके पर पहुंची
और कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान चलाकर नदी से शव को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी थी। थाना गौरीकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

