पुलिस को फोन पर मिली हरिद्वार में बम विस्फोट की धमकी, प्रशासन सतर्क

हरिद्वार, 17 मई (हि.स.)। पुलिस कंट्रोल रूम को हरिद्वार में बम विस्फोट करने की फाेन पर धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फाने नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को डायल 112 के माध्यम से थाना मोबाइल की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन से लगातार अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस और प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर की डिटेल जुटानी शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर