हिसार: महिलाओं के काम की कद्र व उनके काम का आंकलन हो : प्रो. मनजीत राठी
- Admin Admin
- Mar 08, 2025

विभिन्न संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसहिसार, 8 मार्च (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, सीटू, जनवादी लेखक संघ, जनवादी नौजवान सभा, छात्र संगठन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान सभा, अध्यापक संघ व अन्य सामाजिक जन संगठनों की ओर से शनिवार काे कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एचएयू के 4 नंबर गेट के सामने स्थित स्मृति पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गरिमापूर्ण जीवन-महिलाओं की अधिकार के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन जनवादी महिला समिति की बबली लांबा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास व महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद पूर्व के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आगामी संघर्षों के लिए अपने आप को तैयार करें। आज देश में पुरातन पंथी, पितृसत्तात्मक एवं मनुवादी विचारों व सोच की बोलबाला बढ़ रहा है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। यौन शोषण की घटनाएं बढ रही है तथा वर्तमान सत्ता उनकी सरंक्षक बनी हुई है। देश में महिलाओं के अधिकारों व उनकी गरिमा पर कुठाराघात जारी है। इसलिए इसका एकजुट होकर विरोध करना अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि संघर्षों के बल पर ही विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, मान्य अवकाश, काम के घंटे, यौन शोषण निरोधक कमेटियों का गठन संभव हो पाया।वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक भेदभाव के मामले में 146 देशों में भारत 129 वें स्थान पर है, महिला शिक्षा के मामले में 124 वें, रोजगार व स्वास्थ्य के मामले में 142 वें स्थान पर है। इसके अलावा समान काम के लिए समान वेतन लागू नहीं है। मुख्य वक्ता के रूप मे मनजीत राठी सेवानिवृत्त प्रोफेसर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 8 मार्च का दिन 150 वर्षों से लगातार मनाते आ रहे हैं यह दिन पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को मनोज कुमार, कामरेड सुरेश सीटू, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रभु सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़, जनवादी महिला समिति की राज्य नेत्री शकुंतला जाखड़, लेखक संघ से सरदानंद राजली, चंदगी राम, कृष्णा शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश बागड़ी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर