गौवंश के साथ कुकृत्य का वीडियो आया सामने : हरकत में कथित नाबालिग पर संदेह

जोधपुर, 27 जून (हि.स.)। शहर के मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में रात को कुछ लोग एक नाबालिग को पकड़ कर शास्त्रीनगर थाने लेकर पहुंचे। आरोप था कि नाबालिग कथित रूप से गौवंश के साथ गलत हरकत कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस को बाद में डॉग फाउंडेशन की तरफ से परिवाद दिया गया, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग के पिता और उसके भाई को शांतिभंग में पकड़ा है। गौवंश मालिक ने पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। बाड़े में कई सारा गौवंश खड़ा है, पुष्टि नहीं हो पाई किस गौवंश से हरकत हुई है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि रात को कुछ लोग एक नाबालिग को लेकर थाने पर आए थे। उनका आरोप था कि नाबालिग ने किसी गौवंश के साथ गलत हरकत की है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार नाबालिग 15 साल का है। उसके पिता और भाई को शांतिभंग में पकड़ा गया है। पिता सब्जी का ठेका लगाते है और यहां मिल्कमैन कॉलोनी में किराए पर रहते है। गौवंश मालिक ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है, वह क ार्रवाई नहीं चाहता है। डॉग फाउंडेशन की तरफ से एक परिवाद दिया गया है, जिस पर जांच की जा रही है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार बाड़े में काफी गौवंश बंधा है। किस गौवंश से हरकत हुई इसकी जांच की जा रही है। परिवार पर पड़ताल की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर