राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मा1मले में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद,22 जून (हि.स.)। बिहार राज्य के भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर की आग उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में भी पहुंच गई है। बिहार पुलिस की इस कार्यशैली के विरुद्ध सोमवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि भरत तिवारी का जो गलत तरीके से एनकाउंटर किया गया वह हत्या है। जब भरत तिवारी ने अपने आत्मसमर्पण कर दिया था, तब बिहार पुलिस को उनकी हत्या करने का क्या अधिकार था। इस विषय पर पूरी टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना ज्ञापन दिया।

अध्यक्ष अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में दिए गए ज्ञापन के समय जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, जिला मंत्री डॉ अमित अवस्थी, जिला मंत्री सनी तिवारी, जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट विनय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अरुण दुबे, नानकराम दुबे, शिवम बाजपेई, अरुण मिश्रा, नितिन दुबे, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष एडवोकेट दीपक गुप्ता, डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं अनुज दुबे सहित कई अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर