अजमेर में बीती रात हुई झमाझम से सुबह तरावट रही, दिन में उमस ने सताया

The heavy rain in Ajmer last night brought freshness in the morning but the humidity bothered people during the day.

पुष्कर सरोवर में पानी की आवक हुई, सुबह गली मोहल्लों की सड़कों पर पानी भरा दिखा

अजमेर, 5 जून(हि.स.)। अजमेर में शुक्रवार सुबह मौसम शुष्क व सामान्य रहा। सुबह तरावट भरी रही, गर्मी से राहत, धूप में तपन कम किन्तु आद्रता रहने से उमस का अहसास हुआ। गुरुवार देर रात करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच हवाओं के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ, सुबह छह बजे तक कभी मध्यम कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार होती रही। इस दौरान आंधी और हवाओं का सिलसिला भी चलता रहा। बीती रात पुष्कर, अजमेर व अराई में करीब डेढ़ बजे जमकर मेघ बरसे, सुबह तक अराई में करीब 23 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

तीर्थराज पुष्कर सरोवर में पानी की अच्छी आवक देखी गई इससे पुष्कर का पानी मटमैला सा दिखाई देने लगा। पुष्कर की गलियों और मोहल्लों में सुबह लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, सड़कों पर पानी भरा हुआ मिला। बरसात और तेज हवाओं के चलने से घरों में छतों पर या खुले में सो रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह साढ़े पांच बजे तक रिमझिम फुहारे चलती रही। अजमेर शहर में मोर्निंग वॉक पर जाने वालों को सुबह अच्छी तरावट मिली। उन्हें गर्मी के मौसम में आनन्द आया।

ग्राउण्ड स्तर पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में वहां थोड़ी तकलीफ हो रही है जहां मानसून की तैयारी के पूर्व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है, बरसाती नालों की सफाई हो रही है या सड़के निर्माण या मरम्मत के लिए गार, मिट्टी, गिट्टी डाली हुई। इस बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गया और नालों से निकाला मलवा फिर से गीला हो गया जिससे उससे उठाया नहीं जा सका। इससे आवागमन में बाधा हुई। अजमेर से ब्यावर मार्ग में खरबा मार्ग पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने काे मिला, जहां सड़क ही किसी बरसाती नाले सी नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है।

तत्पश्चात पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन, हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 8 जून से कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना दर्शाइ जा रही है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री से. दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

---------------

   

सम्बंधित खबर