प्रेमी प्रसंग मामले में पहुंचे पुलिस कर्मियों पर लड़की पक्ष ने किया हमला, पांच पकड़े गए
- Admin Admin
- Apr 17, 2025

बिजनौर,17 अप्रैल ( हि.स.)। चांदपुर थाना क्षेत्र की पाण्डव नगर पुलिस चौकी के गांव सुजातपुर खादर में प्रेमी युगल का विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर लड़की पक्ष ने हमला कर दिया। इस हमले में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स गांव पहुंचा और हमलावर पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया।
चांदपुर थाना प्रभारी ने गुरुवार काे बताया कि गांव सुजातपुर खादर में हर्षवर्धन पुत्र दुष्यंत चौहान व सुभाष की पुत्री में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार काे दोनों प्रेमी युगल घर से भागे, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दाेनाें के बालिग हाेने और रजामंदी पर लड़के पक्ष की सुपुर्दगी में लड़की दे दी गई। इसके बाद लड़की के पिता सुभाष पक्ष ने आवेश में बीती रात में लड़के पक्ष पर हमले की योजना बनाई। इस जानकारी पर पाण्डवनगर पुलिस चौकी की पुलिस गांव पहुंची। इस दाैरान लड़की पक्ष के 30-40 लोगों ने लड़के पक्ष के घर पर हमला करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी माैके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें राेका ताे उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियाें पर हमले की सूचना पर थाना पुलिस बल माैके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुएपांच को हिरासत में लिया है। शेष की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण वातावरण काे देखते हुए गुरुवार क पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र