कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

कोलकाता, 29 जून (हि.स.)। कोलकाता में साेमवार सुबह स्कूल पुलकार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में पुलकार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन स्कूली छात्र शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रेड रोड की ओर से आ रही एक कार ने पार्क स्ट्रीट में प्रवेश करते समय स्कूल पुलकार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलकार सड़क के बीचोंबीच पलट गई। दुर्घटना में चालक और पुलकार में सवार तीन छात्र घायल हो गए।

घायल छात्रों में से एक को उपचार के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलकार में मौजूद अन्य छात्रों को पुलिस ने दूसरे वाहन से उनके स्कूल भेजने की व्यवस्था की।

दुर्घटना में पुलकार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पुलकार और चालक को थाने ले जाकर वाहन को जब्त कर लिया है। टक्कर मारने वाली कार के चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा इसके लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी।----------------

   

सम्बंधित खबर