हत्या के प्रयास की आरोपित महिला गिरफ्तार

गोरखपुर, 30 जून (हि.स.)। थाना एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 29/30 जून 2026 की रात का है, जब पारिवारिक विवाद के दौरान अभियुक्ता बन्दना ने अपनी सास पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना एम्स में मु0अ0सं0 174/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्ता बन्दना पत्नी जयहिन्द निवासी ग्राम मलमलिया, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके। घायल महिला की स्थिति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर