एक महिला अवैध गांजा विक्रय करते रंगे हाथाें गिरफ्तार

जगदलपुर, 26 मई (हि.स.)। बस्तर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार काे एक महिला को अवैध गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से करीब 617 ग्राम गांजा और बिक्री से मिले 1250 रुपये नकद राशि जब्त कर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर रवाना कर दिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, डोंगाघाट बीजाभाटा पारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के समीप झाड़ियों में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर महिला पुलिस बल सहित टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी नाग (40 वर्ष), पति सुनील नाग, निवासी डोंगाघाट बीजाभाटा पारा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इस कार्यवाही में निरिक्षक लीलाधर राठौर, अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, प्रमोद सिन्हा, दिलीप मंडल, मीना यादव, विनोद चांदने, रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंगलाल खरे, वरुण बघेल, सोमालु और तोमन बघेल का येगदान रहा।

--------------

   

सम्बंधित खबर