महिलाओं के हक का विरोध करने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब : राज प्रसाद

सुलतानपुर, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को सदर विधानसभा के बरौसा बाजार में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में महिलाएं ऐसे दलों को जवाब देंगी।

महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सपा विरोधी नारे लगाए और महिला सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम का संचालन रेनू तिवारी ने किया जबकि रचना अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, प्रभाकर शुक्ला, विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश, रेनू सिंह, मंजू तिवारी, ऊषा वर्मा, रीता अग्रहरि, शारदा देवी, रीना निषाद और किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि बुधवार 13 मई को लंभुआ विधानसभा में विपक्षी सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लंभुआ ब्लाक मुख्यालय के सामने बाग में आयोजित होगा।

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी एवं जिला सह कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जयसिंहपुर, गोसैसिंहपुर, मोतिगरपुर, सेमरी व कूरेभार मंडल की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

   

सम्बंधित खबर