कुएं की मुंडेर मरम्मत करते रस्सा व बल्लियां टूटी, दो श्रमिकों की मौत

अजमेर, 15 मई (हि.स.)। राजस्थान के अजमेर जिले के डांग गांव में शुक्रवार को कुएं की मुंडेर मरम्मत करते हुए रस्सा व बल्लियां टूटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई ।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमों ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों श्रमिकों के शवों को बाहर निकाला।

उप खण्ड अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार प्रेम सुख वैष्णव, पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ, केद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के पुत्र भाजपा नेता सुभाष चौधरी सहित अनेक लोग मौके पर पहुंच गए।

तहसीलदार के अनुसार कुएं का बंधाव करते समय रस्सा और बल्लियां अचानक टूट गईं, जिससे कार्य कर रहे व्यक्ति कुएं में गिर गए।

हादसे में तेजू बैरवा पुत्र भंवर बैरवा (50) तथा अशोक पुत्र नंदलाल जाट (25) के कुएं में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली।

मौके पर स्वयं ग्रामीणों द्वारा तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें पम्प सेट लगाकर कुएं का पानी निकालने का कार्य किया। किन्तु सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हादसे के शिकार तेजू बैरवा और अशोक जाट के शव कुएं से बाहर निकाले गए जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों श्रमिक थे और डांग गांव के ही निवासी थे। हादसे के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया। थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी गांव में गमगीन माहौल पर जो यथोचित मदद हो सकती है परिवारजन को पहुंचाई जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर