हरियाणाा के बजट में यमुनानगर को मिली बंपर सौगात: राजेश सपरा
- Admin Admin
- Mar 17, 2025

यमुनानगर, 17 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में साेमवार काे अपना पहला बजट 2,05,17.29 रूपये का प्रस्तुत किया। यह बजट पिछले बजट के मुकाबले 13..7 प्रतिशत अधिक का रहा। इस बजट में जिला यमुनानगर के चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कई घोषणा की।
बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वाराविधानसभा में उनके कार्यकाल का यह पहला बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में किसान, मजदूर, युवा व महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से निश्चित तौर पर प्रदेश में विकास तीव्र गति से होगा और हरियाणा देश में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में जहां एक और किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने और किसान महिला डेयरी स्थापित करने के लिए एक लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के देने की घोषणा की गई है। वही पशु चिकित्सा संस्थाओं को उन्नत बनाने की भी उस बजट में व्यवस्था की गई है। किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए 4000 रूपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि की गई है। वहीं स्वेच्छा से धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को अनुदान राशि 7000 से बढ़कर 8000 रूपये कर दी गई है। यमुनानगर में लीची, स्ट्रॉबेरी और खजूर के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी।
परली प्रबंधन के लिए अनुदान राशि 1000 से बढ़कर 1200 रूपये कर दी गई है। हर जिले में बीज प्रशिक्षण लैब खोली जाएगी। यूरिया व डीएपी खाद की बिक्री को मेरा फसल मेरी मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। वही नकली बीज और कीटनाशक दवाइयां बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बिल लायाजाएगा। हरियाणा राज्य खाद्य भंडारण के तहत यमुनानगर में नई गोदाम स्थापित किए जाएंगे। ांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी ने इस बजट को मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई और अपराध की राजधानी बन चुका है। इस तरह के बजट से जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली है।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग