तिनसुकिया (असम), 06 जुलाई (हि.स.)। असम के दुलियाजान स्थित बूढ़ीदिहिंग नदी से एक युवती का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, पिछले 24 घंटे से लापता एक किशोर की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल द्वारा नदी तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। लापता किशोर का पता लगाने के लिए नदी और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान जारी है। साथ ही, घटना के वास्तविक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी का प्रसार न करें। जांच और तलाशी अभियान से संबंधित आधिकारिक जानकारी समय-समय पर डिब्रूगढ़ पुलिस द्वारा जारी की जाएगी।
----------

