दहेज के लिए युवती हत्या,पिता ने की कार्रवाई

नवादा,07 मार्च (हि.स.)। जिले में अकबरपुर थाने के बगसंडा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने थाने में अपनी बेटी की हत्या का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाकर शुक्रवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पिता ने बताया कि पिंकी देवी पति द्रवेश सिंह ग्राम बक्संडा थाना अकबरपुर जिला नवादा का स्थायी निवासी हूं। मेरी पुत्री तनु कुमारी का विवाह प्रिंस कुमार पिता विद्याभूषण सिंह ग्राम बनार धान्य चंद्रदीप जिला जमुई से 23 दिसंबर 2023 को हुई थी। जिसमें हमलोग ने अपने ओकात से अधिक और लड़के पक्ष के अनुरूप 20 लाख (90 ग्राम) सोने का आभूषण दिया था।

उन्होंने बताया कि शादी के छह महीने बाद ही मेरी पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने लगे। जबकि इसकी सूचना हमलोग को मिला तो लड़के पक्ष के सदस्यों ने बताया कि रांची में जमीन खरीदना है। जिसके लिए हमें और पांच लाख रुपए चाहिए। तब हमें लड़के के पिता विद्याभूषण सिंह से बात किए और अपने स्थिति एवं परिस्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हमारी औकात नहीं है। जिस पर प्रिंस कुमार उसी समय घर से गुस्सा होकर जाने लगे। तब मैं अपने सगा संबंधी से तत्काल 50 हजार रुपए कर्ज लेकर उन्हें नगद दिया।पीड़ित के पिता ने कहा कि 7 मार्च 2025 को समय 11 बजे पता चला कि मेरी पुत्री तनु कुमारी को उसके ससुराल वाले प्रिंस कुमार, सास सुनीता देवी, ससुर विद्याभूषण सिंह, देवर मनीष कुमार और नीतीश कुमार दोनों बनार थाना चंद्रदीप जिला जमुई ने गला दबाकर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना हमें तनु कुमारी के ससुराल वालों को दिया। साथ ही हमने तुरंत इसकी सूचना थाना को दिया। जिस पर थाना कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इन सभी पांचों आरोपियों को धनार थाना चंद्रदीप जिला जमुई पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

   

सम्बंधित खबर