घीवाढार में कुदाल के पाश से पीट कर एक युवक की हत्या

पूर्वी चंपारण,07 फ़रवरी (हि.स.)।जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार मौजे गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक को कुदाल के पाश से मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक युवक स्वर्गीय सलीम मियां का पुत्र नबी हुसैन (35) है। हत्या के बाद हमलावर घर छोड़कर फरार है। शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम समर्थ, थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिए।

घीवाढार के मसऊर आलम के घर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलौला गांव के युवक साहिल रहता था। वह नबी का दूर का रिश्तेदार था। साहिल की मां को जब जानकारी मिली कि उसका बेटा घीवाढार में मसऊर आलम के घर है तो वह वहां आई। अपने पुत्र को ले जाने के लिए कहने लगी लेकिन मसऊर के परिवार वाले उसे नहीं जाने दे रहे थे। साहिल की मां ने अपने बेटा को मुक्त करने के लिए अपने रिश्तेदार नबी हुसैन से मदद मांगी। नबी हुसैन उसके घर जाकर पंचायती कर साहिल को छुड़ाना चाहा। इसी को लेकर विवाद हो गई। मसऊर ने नबी के सिर पर पीछे से कुदाल के पाश से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि साहिल का मसऊर के घर की एक महिला से प्रेम प्रसंग का मामला था। साहिल को मुक्त करने आई उसकी मां की नबी आलम मदद कर रहा था जिस कारण उसकी हत्या की गई। उन्होंने बताया कि हमलावर पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम पहुंच जांच की है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान जारी है। बहुत जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। थानाध्यक्ष को हमलावरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर