अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रणजीत एवेन्यू ने कौशल और शिक्षा में बाहरी उत्कृष्टता के लिए आंतरिक परिवर्तन विषय पर 6 दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया। उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली (आई.के.एस.) के सिद्धांतों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़कर शिक्षकों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। उद्घाटन सत्र में निदेशक डॉ. मंजू बाला ने आत्म-जागरूकता, आंतरिक विकास, भावनात्मक संतुलन, नैतिकता और मानवीय मूल्यों पर जोर दिया।

