अरमानप्रीत और राजवीर ने जीता सांत्वना पुरस्कार

खालसा कॉलेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रणजीत एवेन्यू के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 70 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। स्कूल प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर गिल ने बताया कि अरमानप्रीत कौर और राजवीर सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि श्री सुखी बाठ के ‘नवियां कलमां नई उड़ान’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल के प्रतिभाशाली बाल लेखकों की रचनाओं को पुस्तक में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राज, राजवीर सिंह, जैशदीप कौर, गुरलीन कौर और गुरअसीस सिंह की रचनाओं को प्रोजेक्ट के भाग-77 में स्थान मिला।

   

सम्बंधित खबर