केमिस्ट एसो. के अध्यक्ष की केमिस्टों से बैठक

केमिस्ट एसोसिएशन जिला तरनतारन के अध्यक्ष बिमल अग्रवाल ने जिले के समस्त केमिस्ट समुदाय के साथ बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन और ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 20 मई को पूरे भारत में मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे। अध्यक्ष बिमल अग्रवाल ने बताया कि ऑल इंडिया अध्यक्ष जेएस शिंदे, महासचिव राजीव सिंगला और पंजाब अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल द्वारा दिए गए आदेशों के तहत यह आह्वान ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में किया गया है। । 20 मई को देशभर के केमिस्ट अपनी समस्याओं को लेकर दुकानें बंद रखेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाएंगे। इस मौके पर मुनीश अरोड़ा, नरिंदर पुरी, संजय गुप्ता, जतिंदरजीत सिंह, जतिन अग्रवाल, रोहित भारद्वाज, मुनीश मित्तल, वीरू राम, अश्वनी कुमार, इंदरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर