अमृतसर जिला शतरंज संघ ने पंजाब राज्य अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पंजाब भर से लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब स्टेट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश कठूरिया उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ तमाना मैम भी मौजूद रहीं। टूर्नामेंट में डैनिश शर्मा ने आर्बिटर की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में रोहित शर्मा, गगनप्रीत, योगेश शर्मा और प्रभजोत कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंडर-9 ओपन वर्ग में श्रेष्ठ्त आनंद अमृतसर ने पहला, आदावन जालंधर ने दूसरा और अद्यांश सरस्वत मोहाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 गर्ल्स वर्ग में तनिष्का बठिंडा पहले, त्रिमान कौर लुधियाना दूसरे और मायरा राठौर मोहाली तीसरे स्थान पर रहीं।

