अमृतसर| अमृतसर के युवाओं के लिए विदेश में पढ़ाई करने और करिअर बनाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड लिमिटेड द्वारा आगामी 12 मई को होटल एचके क्लार्क्स इन, अमृतसर में भारत के सबसे बड़े एजुकेशन और इमिग्रेशन फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस फेयर में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएसए, न्यूज़ीलैंड, यूरोप, दुबई और सिंगापुर की 150 से अधिक प्रमुख यूनिवर्सिटीज और कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं। अक्सर सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण कई छात्र विदेश जाने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाते। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस फेयर में यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि सीधे छात्रों और अभिभावकों से रूबरू होंगे। वेस्टर्न ओवरसीज एक बीएससी एसएमई लिस्टेड पब्लिक कंपनी है, जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा वर्क वीजा के लिए अधिकृत है।

