निधि आपके निकट 2.0' के तहत कार्यक्रम

अमृतसर | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा विशेष क्षेत्रीय कार्यालय अमृतसर के अंतर्गत 'निधि आपके निकट 2.0' जिला संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिष्ठान सहभागियों और क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीएफ, पेंशन एवं ईडीएलआई से संबंधित मामलों पर सीधा संवाद स्थापित करना और उपभोक्ता शिकायतों के निपटान को सुगम बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ईपीएफओ ने इन सेवाओं से जुड़ी नवीनतम जानकारियां साझा कीं और हितधारकों व आमजन से सोशल मीडिया हैंडल्स @socialepfo तथा @social_epfo के माध्यम से संगठन से जुड़ने की अपील की।

   

सम्बंधित खबर