अमृतसर में दो पक्षों में खूनी जंग:किरपानों और तेजधार हथियारों से हमले में आधा दर्जन लोग घायल

अमृतसर के ढब्बई इलाके में स्थित पन्नू चौक के पास देर रात दो गुटों के बीच खूनी झगड़ा हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किरपानों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी, लेकिन बाद में एक पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हमलावरों ने अंधाधुंध हमला शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमले इतने भयावह थे कि पूरी गली खून से भर गई। झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था — प्रिया गांधी इलाके की रहने वाली प्रिया गांधी ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर उनकी चेन भी छीनकर ले गए। प्रिया का कहना है कि उनका झगड़े से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया। घटना के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग वहीं, घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर