कोटकपूरा से 24 दिन से लापता लड़की का सुराग नहीं:पिता ने जताई अगवा कर छिपाने की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

फरीदकोट में कोटकपूरा के गुरु तेग बहादुर नगर से करीब 24 दिनों से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता को आशंका है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया है और उसे किसी अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में गुरु तेग बहादुर नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 23 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई थी। उसी दिन से परिवार के सदस्य उसकी हर संभव जगह तलाश कर चुके हैं। लड़की की तलाश के लिए गंभीरता से कार्रवाई जारी है-जांच अधिकारी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी संपर्क किया गया, लेकिन अब तक लड़की का कोई पता नहीं चल सका। पिता के अनुसार उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लड़की की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर