फाजिल्का में सेवा केंद्र से जनरेटर चोरी:ग्रामीण बोले- बंद इमारत में नशेड़ियों ने बनाया अड्डा, कुर्सियां-AC भी हो चुके गायब
- Neha Gupta
- Jun 18, 2026
फाजिल्का के गांव रामकोट में चोर सेवा केंद्र से जनरेटर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसका वीडियो भी बनाया। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत पुलिस को दी जा रही है। स्थानीय निवासी दविंदर सहारण ने बताया कि उनके गांव में बना सेवा केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जहां से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के आदी लोग लगातार सामान चोरी कर उसे बेच रहे हैं। पुलिस प्रशासन को सख्ती करने की जरूरत चोरों ने सेवा केंद्र के पीछे लगा लाखों रुपए की कीमत का जनरेटर चोरी कर लिया। इससे पहले यहां से कुर्सियां और एसी भी चोरी हो चुके हैं। दविंदर सहारण ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सख्ती करने की जरूरत है। अस्पताल की इमारत भी लंबे समय से बंद उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पूरा जनरेटर ही चोरी कर लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव की सरकारी अस्पताल की इमारत भी लंबे समय से बंद हैं। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच नशेड़ियों ने उसे अड्डा बना रखा है और वहीं से चोरी की वारदातें की जा रही हैं। फिलहाल शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

