जालंधर| करतारपुर नगर कौंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है। पार्टी के अनुसार, घोषित किए गए सभी 15 वार्डों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। पार्टी के अनुसार, 2021 के चुनाव में कांग्रेस से जीते कुछ कौंसलरों को डराकर-धमकाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया गया था, जिनमें से चार पार्षद अब कांग्रेस में लौट आए हैं। वार्ड 1 से जगदीश कौर, वार्ड 2 ओंकार सिंह खहिला, वार्ड 3 तेजपाल सिंह, वार्ड 4 बलविंदर कौर, वार्ड 5 नीलम रानी, वार्ड 6 मनजीत सिंह, वार्ड 7 गुरमीत कौर शाहनी, वार्ड 8 बाल मुकंद बाली, वार्ड 9 सतनाम कौर, वार्ड 10 डिंपल कपूर, वार्ड 11 अमनदीप कौर, वार्ड 12 परवीन पाल, वार्ड 13 सूरज भान, वार्ड 14 अशोक, वार्ड 15 से तानिया उम्मीदवार है।

