आदावन ने शतरंज चैंपियनशिप में सिल्वर जीता

जालंधर| शतरंज खिलाड़ी आदावन चौधरी ने अमृतसर में आयोजित आधिकारिक पंजाब स्टेट अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026-27' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आदावन ने कड़े मुकाबले के बीच प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। 5 राउंड के इस टूर्नामेंट में आदावन ने शानदार खेल दिखाते हुए 4.5 अंक अर्जित किए। इस वर्ग में श्रेष्ठ आनंद पहले और अयान सरस्वत तीसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि के साथ ही आदावन ने झारखंड में होने वाली नेशनल अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जहां वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।

   

सम्बंधित खबर